![CM Dr. Mohan Yadav](https://bstvmpcg.com/wp-content/uploads/2025/01/CM-Dr.-Mohan-Yadav-1.jpg)
![CM Dr. Mohan Yadav](https://bstvmpcg.com/wp-content/uploads/2025/01/CM-Dr.-Mohan-Yadav-1.jpg)
इंदौर। भोपाल की यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर की रामकी फैक्ट्री में जलाने को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान चक्काजाम, पथराव और आत्मदाह करने की कोशिश की। विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए। इस बीच शनिवार देर रात मामले में संज्ञान लेते हुए सीएम मोहन ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई। जिसमें फैसला लिया गया कि यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को अभी यूनियन कार्बाइड में नहीं जलाया जाएगा। जनभावनाओं को कोर्ट के सामने रखेंगे। इसके बाद आगे कोई फैसला लिया जाएगा। (CM Dr. Mohan Yadav)
बैठक में प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के अलावा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। (CM Dr. Mohan Yadav)
मीटिंग के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘हमारी सरकार जनकल्याणकारी, जनहितैषी तथा जनभावनाओं का आदर करती है। मैं जनता से अपील करता हूं कि किसी भी अफवाह या भ्रम की खबरों पर विश्वास नहीं करें। मैं और मेरी सरकार आपके साथ है।’
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 3, 2025
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने वैज्ञानिकों की रिपोर्टों के आधार पर पीथमपुर को कचरे के ट्रीटमेंट के लिए चुना है। कचरे को फिलहाल केवल डंप किया गया है। अब हम जनभावनाओं को आदर करते हुए हाईकोर्ट के सामने सभी परिस्थितियों को रखेंगे। उसके बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा। न्यायालय जैसा आदेश देगा, हम उसका पालन करने के लिए तत्पर रहेंगे। तब तक हम आगे नहीं बढ़ेंगे, जब तक माननीय न्यायालय इस बारे में कोई आदेश जारी न कर दे।
Bhopal News : कंटेनरों में लोड हुआ यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा, रात में ले जाया जाएगा पीथमपुर, बनेगा 250 किमी लंबा कॉरिडोर
तीसरे दिन भी जारी विरोध
यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने का स्थानीय लोगों ने तीसरे दिन भी विरोध किया। शनिवार की सुबह करीब 10 से 11 के बीच रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री पर भीड़ ने पथराव किया। इससे कुछ वाहनों के कांच टूट गए और इसके बाद पुलिस ने लोगों को फैक्ट्री के करीब जाने से रोका।
बता दें कि शुक्रवार दोपहर को प्रदर्शनकारियों के रामकी इनवायरो परिसर की तरफ बढ़ने लगी। जिसके बाद प्रशासन ने रामकी परिसर के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी।