रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। इन बच्चों में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की बेटी हेमवती नाग भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के इस गौरवशाली पल को लेकर सीएम साय ने ट्वीट कर हेमबती को शाबाशी दी। (CM Vishnudev Sai)
शाबाश बिटिया!
उन्होंने एक्स पर लिखा, शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आगे लिखा, ‘हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।’ (CM Vishnudev Sai)
हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 26, 2024
Mohan Cabinet Decisions : शिप्रा पर बनेगा 29 KM लंबा घाट, बिजली की डिमांड में कमी लाने के लिए 11 केवी फीडर्स होंगे सोलराइज
सात श्रेणियों में दिया जाता है पुरस्कार
यह पुरस्कार कला, संस्कृति और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण साहस और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। यह पुरस्कार सात श्रेणियों – कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण में दिया जाता है।
इस साल देश के 14 राज्यों से सात लड़कों और 10 लड़कियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार में बच्चों को एक पदक, प्रमाण पत्र और उद्धरण पुस्तिका प्रदान की गई थी। पीएम मोदी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सम्मान पाने वाले बच्चों से मुलाकात की और काफी समय तक उनसे बातें कीं।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हम तीसरे वीर बाल दिवस के आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। तीन साल पहले हमारी सरकार ने वीर साहिबजादों के बलिदान की अमर स्मृति में वीर बाल दिवस मनाने की शुरूआत की थी। अब ये दिन करोड़ों देशवासियों के लिए, पूरे देश के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा का पर्व बना है। इस दिन ने भारत के कितने ही बच्चों और युवाओं को अदम्य साहस से भरने का काम किया है।’
(Source: DD) pic.twitter.com/3uVoGSOldT
— ANI (@ANI) December 26, 2024