भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रशासन अकादमी भोपाल में IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सिविल सर्विस मीट 2024 के तीन दिवसीय प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि कर्म तो सभी करते हैं, भाग्य परमात्मा देता है। आपने (आईएएस ऑफिसर्स) इस मार्ग पर चलते हुए न केवल कर्म किया बल्कि भाग्य भी पाया। इसलिए मैं आपको दोनों तरह से बधाई देना चाहता हूं। इतने बड़े देश में, इतनी बड़ी आबादी में यदि आईएएस अधिकारियों की संख्या देखी जाए तो नगण्य है। (CM Dr. Mohan Yadav)

MP Assembly Winter Session : विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित, अंतिम दिन भी रहा हंगामेदार, बीजेपी के राहुल गांधी पर लगाया संसद में…

देश की पहचान बनाने में अहम भूमिका

सीएम मोहन ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि इतनी विविधता और चुनौतियों के बीच हमारे देश की दुनिया में जो पहचान बनी है, उसमें सबसे बड़ी भूमिका IAS अधिकारियों की ही है। यह निश्चित रूप से हमारे लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम जरिए सीएम ने आम जनता के द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का मौका देने के लिए आभार भी जताया। (CM Dr. Mohan Yadav)

‘बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध मानसिकता का आधार है आहार’, अक्षय पात्र फाउंडेशन के मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में बोले CM Mohan Yadav

सर्विस मीट के पहले दिन होंगे ये आयोजन

बता दें कि आईएस सर्विस मीट के पहले दिन अरेरा क्लब में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, पूल, बिलियर्ड, ब्रिज और 4 गुणा 50 मीटर रिले दौड़ का आयोजन होगा। इसके बाद शाम को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कल्चरल नाइट और डिनर होगा। वहीं रात साढ़े 9 बजे से अरेरा क्लब में ट्रेजर हंट का आयोजन किया जाएगा।