रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में बहुत जल्द ही बड़ा सुधार किया जाएगा। जिसको लेकर 550 डॉक्टरों की भर्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों के बाद स्वास्थ्य विभाग की परिस्थितियों में बड़ा सुधार आएगा।(Shyam Bihari Jaiswal PC)
‘सहायता केंद्र की हो गई है शुरुआत’
वहीं, बीजेपी के सहायता केंद्र को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि- सहायता केंद्र की शुरुआत हो गई है। जिसमें जनता और हमारे कार्यकर्ता सहयोग केंद्र के माध्यम से मिल सकेंगे। आज पहला दिन है। मंत्री ने कहा कि इससे पहले चुनाव के कारण सहायता केंद्र को स्थगित कर दिया गया था। अब आज से फिर शुरुआत हो गई है।(Shyam Bihari Jaiswal PC)
‘अवसर मिलेगा तो जरूर चढ़ेंगे गेड़ी’
स्वास्थ्य मंत्री ने हरेली त्यौहार को लेकर कहा कि भारत में कई दिन त्यौहार मनाया जाता है। हमें त्योहारों की तैयारी करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हमारे रोम-रोम में संस्कार हैं। पूरे रीति रिवाज से त्यौहार मनाया जाएगा और पूरे छत्तीसगढ़ के लोग खुद तैयार हैं। हमारे मुख्यमंत्री, हमारे मंत्री और पार्टी के लोग बचपन से गेड़ी चढ़ते आए हैं, त्यौहार मनाते आए हैं, अवसर मिलेगा तो जरूर गेड़ी चढ़ेंगे।(Shyam Bihari Jaiswal PC)
‘पार्टी के मन की बात लखमा करते हैं उजागर’
साथ ही पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि वो कई मुद्दों पर कई प्रकार की बातें कहते हैं। कभी उनकी बातों को गौर किया जाता है, कभी गौर नहीं किया जाता है। उनकी बातों की मैं निंदा करता हूं। राहुल गांधी को किसी भी प्रकार से हिंदू धर्म में आस्था नहीं है। कांग्रेस पार्टी की भगवान राम में भी आस्था नहीं है। कवासी लखमा का यह कहना कोई नई बात नहीं है। इनके पार्टी के मन में जो बात है उसे कवासी लखमा उजागर करते रहते हैं। यह लोग भगवान राम को कभी मानते ही नहीं हैं।(Shyam Bihari Jaiswal PC)
‘लोगों की सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं’
ट्रेनों के रद्द होने पर उन्होंने कहा कि कई जगहों पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। रिपेयर मेंटेनेंस हो सके इसलिए ट्रेनों को रद्द किया गया है। लोगों की जान से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। लोग सुरक्षित रह सकें इसलिए ट्रेन रद्द की गई हैं।(Shyam Bihari Jaiswal PC)
‘कांग्रेस के दिमाग में भ्रष्टाचार’
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पिछले 5 साल में भ्रष्टाचार के अलावा कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है। अगर इनके घोटाले के नाम गिनाए जाएं तो पूरा दिन लग जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 15 साल रमन सिंह के नेतृत्व में काम किया है। जब वनांचल क्षेत्र में चरण पादुका बांटी गई तब कहीं भी कोई शिकायत नहीं आई। इनके दिमाग में सिर्फ भ्रष्टाचार ही बैठा हुआ है।(Shyam Bihari Jaiswal PC)
पुलिस के हत्थे चढ़ा स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बदमाश, पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा
निगम मंडल की नियुक्तियों पर पार्टी लेगी फैसला
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर कहा- उसकी नियुक्तियां की जाएंगी, लेकिन कब और कैसे होगी इसे पार्टी तय करेगी। अध्यक्ष संगठन के लोग ही इस पर फैसला लेंगे। इस पर कब कैसे नियुक्ति होगी अभी कुछ कहना ठीक नहीं है।