इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ बुधवार को जमकर मारपीट की थी। इस दौरान बजरंगियों ने निगम के वाहन में तोड़फोड़ भी की थी। इस घटना में नगर निगम के कुछ कर्मचारी घायल भी हो गए थे। इस दौरान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। (Indore News)
दरअसल, घटना के दौरान जब नगर निगम के अधिकारी ने पुलिस मांगा तो शहर के थाने से उन्हें जवाब मिला कि भीड़ ने अगर थाने पर हमला कर दिया तो? (Indore News)
बजरंग दल ने लगाया ये आरोप
उधर, बजरंग दल ने घटना में शामिल होने से इन्कार किया है। उल्टा आरोप लगाया है कि जमीन ने खेल में नेता गौशाला को निशाना बना रहे हैं। घटना के बाद रात करीब आठ बजे नगर निगम ने छुड़ाई गई गायों को वापस बरामद करने टीमों को भेजा।
इंदौर के बाद अब राजधानी भोपाल बनेगी Beggar Free, भीख देने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज
नगर निगम कर्मचारी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई हैं। अन्नपूर्णा थाने में बुधवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता विजय कालखोर, संजय महाजन और तेज सिंह राठौर के खिलाफ नामजद समेत अन्य पर FIR दर्ज की गई है।
इस मामले में डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल ने कहा, ‘सुबह करीब साढ़े 6 बजे सत्यदेव नगर और दत्त नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। निगमकर्मी गौवंश को गाड़ियों में ले जा रहे थे। इसी बीच कुछ लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। निगमकर्मियों ने समझाया तो मारपीट करने लगे।’ कमिश्नर ने बताया कि घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। 4 से 5 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने बताया कि जिन गौशालाओं पर एक्शन लिया गया है, उन्हें पहले भी नोटिस जारी किए गए थे।
क्या है पूरा मामला?
बुधवार की सुबह इंदौर नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने दत्त नगर पहुंची। वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने हंगामा किया और निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट की। दावा किया गया कि हंगामा करने वालों में कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थे।
दरअसल, अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम की टीम गौवंश को गाड़ी में चढ़ाकर ले जा रही थी। बजरंग दल ने इसका विरोध किया। उन्होंने गौवंश को ट्रक में चढ़ाने में चढ़ाने के निगम के तरीके पर आपत्ति जताई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की निगमकर्मियों से बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ गई कि बात गाली-गलौज और धक्कामुक्की पर उतर आई। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे निकाल लाए। मारपीट शुरू हो गई। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
घटना में घायल हुए निगम कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। निगम कमिश्रर शिवम वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर निगम कर्मियों का हाल लिया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। बुधवार देर रात हंगामा और मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।