रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय कैबिनेट की आज बैठक होने जा रही है, जो कि इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक होगी। इससे पहले राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, साल 2024 न केवल देश के लिए बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी काफी खास रहा है। हमने बनाया हम ही संवारेंगे की पृष्ठभूमि तैयार हुई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य का विकास का पहिया रुक गया था उसको ट्रैक पर लाकर तेज गति से विकास किया जा रहा है। (Deputy CM Arun Saw)

समाप्ति की कगार पर कांग्रेस

कांग्रेस संगठन में परिवर्तन को लेकर पूछे गए सवाल पर अरुण साव ने कहा कि इसकी चर्चा हम विधानसभा चुनाव के बाद से ही सुन रहे हैं। पर आज नेतृत्व विहीन और दिशाहीन कांग्रेस पार्टी समाप्ति की कगर पर खड़ी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाया है। आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव में भी वो घर में बैठने वाली है। (Deputy CM Arun Saw)

New anti-naxal policy : सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मिलेगी 10 हजार रुपये सैलरी, मकान-प्लॉट समेत अन्य कई सुविधाएं भी देगी साय सरकार

बीजेपी ने आगे बढ़ाया महिला सशक्तिकरण का काम

बीजेपी संगठन में महिलाओं को स्थान मिलने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से महिला नेतृत्व को महिला सशक्तिकरण के काम को आगे बढ़ाया है। आने वाले समय में भी उनकी संगठन में सम्मानजनक भागीदारी रहेगी। बीजेपी ने हमेशा महिलाओं को स्थान दिया है।

साझा करेंगे कैबिनेट निर्णय

बैलेट पेपर से पंचायत व निकाय चुनाव पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज किसी भी विषय को जीत माने,उनके दावों से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है। नगरीय निकाय चुनाव में विधानसभा लोकसभा और दक्षिण उपचुनाव की तरह ही बीजेपी को जीत मिलेगी। वहीं आज होने वाली कैबिनेट बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मीटिंग में जो भी निर्णय लिए जाएंगे साझा करेंगे।

बता दें कि साय कैबिनेट की इस साल यह आखिरी बैठक होगी। सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विकास और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर हो अहम निर्णय लिए जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही सीएम साय अपने मंत्रियों के साथ कई अन्य अहम मुद्दों और भावी योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।