भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज (शनिवार) मध्यप्रदेश टूरिज्म के सरसी आईलैंड रिसार्ट का उद्धाटन किया। इस रिसार्ट का निर्माण बाणसागर डैम के बैक वाटर पर मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने किया है। यह आईलैंड इन दिनों राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी वजह इस अद्भुत और मनमोहक पर्यटन स्थल में देश-विदेश के प्रसिद्ध आईलैंड्स की तरह तमाम सुविधाएं मौजूद होना है। आइए जानते हैं कि कैसे इस खूबसूरत आईलैंड की खोज हुई…(SARSI ISLAND HISTORY)
इस तरह हुई खोज
सरसी आईलैंड की खोज नेवी के रिटायर्ड अफसर कमांडर राजेंद्र निगम ने की थी। शहडोल में रहने वाले राजेंद्र निगम 1975 में भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के रूप में जुड़े थे और फिर कमांडर रैंक तक पहुंचकर सेवानिवृत हुए। आर्मी में अपनी सेवा देने के बाद वे साल 2002 में पर्यटन निगम से जुड़ गए और मध्यप्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स विकसित करने में उन्होंने अहम रोल अदा किया। (SARSI ISLAND HISTORY)
इसी दौरान उन्हें अपने गृह नगर शहडोल के लिए कुछ अलग करने का मन हुआ। उन्होंने साल 2021-22 के बीच बाणसागर डैम का पूरा सर्वे किया, जिसमें उन्हें बांधवगढ़ के पास एक खूबसूरत आइलैंड मिला।
‘जंगल का राजा ‘लायन’ नहीं ‘टाइगर’ होता है..’, रातापानी टाइगर रिजर्व के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले CM Mohan Yadav
सर्वे कर सरकार के पास भेजा प्रस्ताव
राजेंद्र निगम ने आईलैंड उसका सर्वे करने का फैसला लिया। लेकिन तब वहां नाव नहीं चलती थी ऐसे में उन्होंने खुद पैसे लगाकर कुछ मछुआरों को बोट दी। इसके बाद वह मछुआरों के साथ रिसॉर्ट में गए। जहां उन्होंने दो तक सर्वे किया। इस दौरान इस आईलैंड की खूबसूरती से वो इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे रिसॉर्ट बनाने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेज दिया। सरकार को भी ये आईलैंड भा गया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रहे मध्यप्रदेश सरकार ने इस आईलैंड पर रिसॉर्ट बनाने के लिए तुरंत 35 करोड़ रुपए सैंक्शन कर दिए।
अब इस आईलैंड पर मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने आलीशान रिसॉर्ट बनाया है जहां रहकर लोग मालदीव और लक्षदीप जैसा मजा ले सकेंगे। इसके साथ ही पर्यटक यहां बोटिंग, पैरा सीलिंग और कई वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी कर सकेंगे।
सारी सुविधाएं हैं मौजूद
सरसी आईलैंड को ईको सर्किट परियोजना के अंतर्गत डेवलप किया गया है। 23 एकड़ में फैले इस आईलैंड को तैयार करने के दौरान पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यहां तीन बोट क्लब, रेस्टोरेंट, किचिन गार्डन, लाइब्रेरी, जिम, आधुनिक कॉन्फ्रेंस और प्ले एरिया बनाया गया है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 14, 2024