भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरुवार) को भोपाल में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित मध्यान्ह भोजन प्रोग्राम में शामिल हुए। इस दौरान फाउंडेशन ने 1 करोड़ वीं थाली परोसने का कीर्तिमान बनाया। कार्यक्रम में पहुंचे सीएम डॉ. यादव ने रसोई में पहुंचकर बच्चों के लिए बनाए जाने वाले पौष्टिक भोजन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को भोजन भी परोसा। (CM Dr. Mohan Yadav)
कार्यक्रम को संबोधित संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का स्त्रोत आहार ही है। आहार की शुद्धता इसकी महत्ता को कई गुना बढ़ा देती है। आहार की शुद्धता का महत्व बताते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद् गीता में कहा है कि शुद्ध आहार से ही विचार की शुद्धता संभव है। अक्षय पात्र फाउंडेशन इस दृष्टि से स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के माध्यम से नवजीवन परोस रही है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के लिए भरपूर भोजन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की है। (CM Dr. Mohan Yadav)
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 19, 2024
ढाई करोड़ कैश..40 किलो चांदी..सोने के जेवर, भोपाल में पूर्व आरटीओ कॉन्सटेबल के घर लोकायुक्त की टीम ने मारी रेड
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा 76 कर्मचारियों की टीम और 38 वाहनों के माध्यम से भोपाल के 645 स्कूलों को शुद्ध, पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त मिड-डे मील उपलब्ध कराया जा रहा है। एक साथ 40 हजार रोटियां तैयार करना, दाल और सब्जी बनाने में भी मशीनीकृत प्रक्रियाएं अपनाना अभिभूत करने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संतवृंद के माध्यम से भोजन बनाने की इस प्रक्रिया से पवित्र भाव का संचार भी होता है। अक्षय पात्र फाउंडेशन का यह संकल्प आने वाले समय में बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध मानसिकता वाले समाज के निर्माण में सहायक होगा।
भोजन वितरण वाहन को झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अक्षय पात्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झंडी दिखाकर भोजन वितरण वाहनों को रवाना किया और 10 स्कूली बच्चों को प्रतीक स्वरूप मध्यान्ह भोजन वितरित भी किया। कार्यक्रम में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, पंचायत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह उपस्थित थीं। इस अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन की गतिविधियों पर लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।