बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 3-4 नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संभावना है कि रात तक सुरक्षा बल बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराएं. सर्च अभियान पूरी होने के बाद ही मुठभेड़ की पूरी जानकारी सामने आएगी।  मुठभेड़ दक्षिणी बस्तर के पुजारी कांकेर के जंगल में चल रही है। (Bijapur encounter)

बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद

जानकारी के मुताबिक बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा और सीआरपीएफ के करीब 1500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। बताया जा है कि जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं, जिनमें कुछ बड़े नक्सली नेता भी शामिल हैं। (Bijapur encounter)

आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान घायल

वहीं बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना इलाके में आज दोपहर कोबरा बटालियन के दो जवान आईईडी की चपेट में आ गए। इसके बाद साथी जवानों ने उन्हें उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया। जानकारी के मुताबिक जवान पुतकेल कैंप से तलाशी अभियान पर निकले थे।

Bijapur News : सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया, ऑटोमेटिक हथियार किए बरामद

बीजापुर में मारे गए थे 5 नक्सली

नक्सलियों ने पहले ही यहां आईईडी लगा रखी थी। इस दौरान जवानों का पैर आईईडी पर पड़ा और जोरदार ब्लास्ट हुआ। इसमें दोनों जवानों के पैर में गंभीर चोटे आई हैं। इस घटना के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले रविवार (12 जनवरी) को सुरक्षाबलों ने बीजापुर में ही दो महिला समेत 5 नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सलियो के शवों के पास से सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए थे।

बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बताया था कि मुठभेड़ स्थल से एक SLR राइफल, 12 बोर बंदूक, 2 सिंगल शॉट बंदूक, एक BGL लॉन्चर, 1 देशी बंदूक (भरमार) के साथ विस्फोटक, नक्सल साहित्य और नक्सली सामग्री बरामद की गई है।