भोपाल। वैसे तो पूरे साल मध्यप्रदेश के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और मैहर समेत अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन, आज साल के पहले दिन यहां हजारों-लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचे। (religious places in mp)
भक्तों ने साल के पहले दिन भगवान के दर्शन किए और प्रार्थना की कि साल 2025 उनके लिए सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए। साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड पड़ी, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों की भारी भीड़ धार्मिक स्थलों पर उमड़ी। (religious places in mp)
महाकालेश्वर
बात करें उज्जैन महाकाल मंदिर की तो वहां रात 3 बजे से ही लोगों को आना जाना शुरू हो गया। खबर लिखे जाने तक करीब 1 लाख लोगों ने महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर लिए हैं। नए साल के मौके पर यहां करीब 8 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच चुके थे। सुबह के समय भस्म आरती में श्रद्धालु शामिल हुए। बता दें कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भस्म आरती के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद कर दी गई है।
ओंकारेश्वर
मध्यप्रदेश के दूसरे ज्योर्तिलिंग ओंकारेश्वर में शास्त्रीय संगीत के साथ नए साल की शरूआत हुई। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए नए साल में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक यहां करीब 30 हजार भक्त महादेव के दर्शन कर चुके हैं।
दतिया
दतिया के पीतांबरा पीठ पर माता के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। नए साल के पहले दिन सुबह साढ़े दस तक यहां 40 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन कर लिए हैं। पीतांबरा ट्रस्ट के मुताबिक, भक्तों ने मां को सुबह 10 बजे तक 9 लाख से ज्यादा का प्रसाद अर्पित किया है। रात तक ये 20 लाख तक हो सकता है। लगभग 2.50 लाख रुपए की फूल-माला चढ़ाई जा चुकी है।
CM मोहन यादव का जनता को न्यू ईयर गिफ्ट, ‘जनता दरबार’ लगाकर सुनेंगे समस्याएं
मैहर
मैहर स्थित मां शारदा के दरबार में नए साल के पहले दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंचे। यहां मंगलवार रात से ही देवी मां के दर्शन के लिए भक्त कतार में खड़े हुए हैं। सुबह गेट खुलते ही श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए और परिवार समेत प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।
ओरछा
बुंदेलखंड की अयोध्या माने जाने वाले ओरछा के प्रसिद्ध रामराजा मंदिर में नए साल के पहले दिन मध्यप्रदेश और देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। यहां शाम तक लगभग 1 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।