इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब जल्द ही भिखारी फ्री शहर बनने जा रहा है। प्रशासन ने इसके लिए पहल तेज कर दी है। यहां अब भिखारियों को भीख देना लोगों को महंगा पड़ सकता है। दरअसल, शहर में 1 जनवरी से नया नियम लागू होने वाला है, जिसका उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है। (BEGGAR FREE CITY)
कलेक्टर ने जारी किया फरमान
दरअसल, शहर को भिखारियों से निजात दिलाने के लिए जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने नया फरमान जारी किया है। जिसमें शहर में भीख मांगने और देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कई प्रयास किए थे, लेकिन इसके बाद भी जब इसमें सफलता नहीं मिली तो यह कठोर कदम उठाना पड़ा। यदि अब कोई भी व्यक्ति भीख मांगता दिखा या देते मिला तो उसके खिलाफ धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। शहर को भिखारी मुक्त बनाने की कवायद भी तेज हो गई है, प्रशासन द्वारा CCTV से मॉनिटरिंग की जाएगी। (BEGGAR FREE CITY)
MP News : राजधानी में गूंजी टाइगर की दहाड़, तीन शवकों के साथ नजर आई बाघिन, देखें Video
भीख देने वालों पर दर्ज होगी FIR
पुलिस ने बाताया कि शहर में 1 जनवरी 2025 से यदि कोई भी व्यक्ति भीख देते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी। वहीं कलेक्टर ने इंदौरवासियों से अपील की है कि वे भीख देकर पाप के भागीदार न बने। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बीते कुछ महीनों में लोगों को भीख मांगने के लिए मजबूर करने वाले गिरोह को पकड़ा है।
दरअसल, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देश के 10 शहरों को भिखारियों से मुक्ति दिलाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इन शहरों में इंदौर का नाम भी शामिल है। इसके बाद से केंद्र के आदेश को अमल में लाने के लिए इंदौर प्रशासन जी तोड़ मेहनत कर रहा है। इसी क्रम में बीते दिनों इंदौर पुलिस ने शहर को भिखारी मुक्त बनाने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया। इस अभियान के तहत पुलिस ने दर्जनों भिखारियों को पकड़ा था। जिनमें राजवाड़ा के पास भीख मांग रही वृद्ध महिला भिखारी भी थी। पुलिस को उसके पास से 75 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक उसने यह पैसे केवल दो हफ्तों में जमा किए थे। इस खबर ने बीते दिनों काफी सुर्खियां बंटोरी थी।